फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट लक्ष रावल की विधानसभा अध्यक्ष ने एक लाख की मदद की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय सेक्टर-20 के विद्यार्थी लक्ष रावल को बुलगारिया में होने वाली ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जाने की टिकट और अन्य खर्चों के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने एक लाख रुपये की मदद दी है। लक्ष को मदद देने के मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रेणु गुप्ता सहित अन्य स्टाफ उनके आवास पर मिलने पहुंचा। विस अध्यक्ष ने प्रिंसिपल की बात सुनने के बाद लक्ष रावल को बुलगारिया जाने में मदद करने का जिम्मा उठाया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो में संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी का खेलने जाना बहुत अच्छी बात है और उन्होंने लक्ष रावल को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

लक्ष रावल बुलगरिया की राजधानी सोफिया में 25 जुलाई से 7 अगस्त तक होने वाली ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा। लक्ष के प्रदर्शन से प्रभावित होकर विस अध्यक्ष ने उन्हें उक्त राशि प्रदान की है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि विस अध्यक्ष ने क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए विद्यालय में नेट भी लगवाया हुआ है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए वह हमेशा सहयोग करते हैं। स्कूल की प्रिंसिपल रेणु गुप्ता ने बताया कि संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थी पहले भी स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें