फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के बेटे दिवंगत अश्वनी गुप्ता की याद में वीरवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 16वीं अश्वनी गुप्ता मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। प्रदेश के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने इस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन पंचकूला और अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में जिले के अंडर-11, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 के साथ-साथ 35 से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह और विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दिवंगत अश्वनी गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर संदीप सिंह ने कहा कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज खेलों में मेहनत के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कोचिंग भी आवश्यक हो गई है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां 200 बेड के स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में ही प्रदेश का पहला रिहैब सेंटर शुरू हो चुका है, जिसमें चोटिल खिलाड़ियों की रिकवरी के साथ-साथ उनकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, ज्ञानचंद गुप्ता ने संदीप सिंह के सामने पंचकूला के लिए ऑल वैदर स्वीमिंग पूल बनवाने की मांग रखी। इस अवसर पर ज्ञानचंद गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव जतिंद्र महाजन, उपप्रधान विनोद मित्तल, डीपी सोनी, पीडी वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, श्यामलाल बंसल, नरेंद्र शर्मा, पार्षद हरेंद्र मलिक, सुरेश वर्मा, जय कौशिक, माता मनसा देवी मंदिर महामंत्री प्रमोद वत्स, पंचकूला स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के तकनीकी सलाहकार राज सिंह दहिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
इस चैंपियनशिप के पहले दिन लड़कों के 13 वर्ष आयुवर्ग में आर्यन मक्कड़ ने पार्थ को 21-2 और 21-4 से हराया। कार्तिक ने अर्नव जैन को 21-13 और 21-15 से हराया। जयेश दुग्गल ने रिहान को 21-10 और 21-8 से हराया। आरव ने जयवर्धन को 21-7 और 21-9 से हराया। अभिदीप ने आयुष मित्तल को 21-7 और 21-8 से हराया। 11 वर्ष आयु वर्ग में जयेश दुग्गल, हारडी बंसल, अरिहान और रिद्धव ने अपने विरोधियों को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। लड़कियों के 13 वर्ष आयु वर्ग में भावना ने बरनीता को 21-1 और 21-3 से हराया। अनन्या सैनी ने एंजल को 21-6 और 21-2 से हराया। 15 वर्ष आयुवर्ग में भावना ने गुंजन को 21-10 और 21-8 से हराया। ओशीन ने कनिष्का को 21-4 और 21-9 से हराया। अवनी ने रूप को 21-15 और 21-14 से हराया। अनन्या ने परी को 21-2 और 21-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें