फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनियों के लगाए टावर केबल की विस अध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नगर निगम को निर्देश दिए कि वह पंचकूला में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों की ओर से लगाए गए मोबाइल टावर और उनकी ओर से बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल का विस्तृत ब्योरा शीघ्र प्रस्तुत करें। इसके अलावा सेक्टर-7, 9, 11 व 17 की रेहड़ी मार्केट में वर्षों से किराए का भुगतान कर रहे छोटे विक्रेताओं की सुविधा के लिए स्थायी व्यवस्था भी करें। वह रविवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में पंचकूला में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के 292 मोबाइल टावर लगे हुए हैं। निगम अधिकारियों को इन मोबाइल टावर से प्राप्त होने वाले राजस्व का पूरा ब्योरा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया जाए कि मोबाइल कंपनियों द्वारा कितना भुगतान लंबित है।
ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके अगामी बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने सेक्टर-7, 9, 11 व 17 में ऐसे अनेकों छोटे विक्रेता हैं जो 25-30 वर्षों से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को किराए का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे छोटे विक्रेताओं की सुविधा के लिए स्थायी व्यवस्था करें, ताकि वे बेहतर ढंग से अपनी आजीविका चला सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार, डीडीपीओ शंकरलाल गोयल व अनेक विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
नंदीशाला स्थापित करने का प्रस्ताव बनाकर भेजें
शहर में लावारिस पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को एक नंदीशाला स्थापित करने का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। जख्मी व बीमार गायों के इलाज के लिए डॉग केयर एंड रिहेबिलिटेशन सेंटर सुखदर्शनपुर में एक ब्लॉक में गायों का अस्पताल शीघ्र शुरू किया जाए। सेक्टर-12-ए में नाले के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जे का संज्ञान लेते हुए गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसी भूमि को चिन्हित कर अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें