फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया मंथन, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने महिला पदाधिकारियों में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में अन्य दुकानें खोले जाने को लेकर पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक की। इसमें हरियाणा विधानसभा स्पीकर, डीसी को पत्र लिखकर कहा है कि लॉकडाउन बढ़ाकर शहर की दुकानों को लगातार बंद किया जा रहा है। इससे व्यापारी और अन्य लोगों को परेेेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर, सचिव सुनील जैन, उप प्रधान मेवा सिंह पात्र ने मांग की है कि शहर में अन्य दुकानों को ऑड-ईवन सिस्टम से खोला जाए, जिससे लोगों को भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। वहीं दुकानदारों की दुकानें बंद होने से उनको समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लोगों को भी दवाई और किरयाना की दुकान ही अभी तक खुली मिल रही है।
इसके अलावा अन्य सामान की जरूरत पड़ने पर लोगों को दिक्क्त होती है। इसलिए दुकान तीन से चार घंटे ऑड-ईवन सिस्टम से खोले जाएं। इस मांग को लेकर सदस्यों ने पत्र भी लिखा है। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अन्य दुकानों को भी खोला जाए जिससे लोगों की परेशानी कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें