फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दूषित पेयजल से ग्रामीण परेशान, भौज राजपुरा तुरयों गांव की नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमोरनी। भौज राजपुरा तुरयों गांव के लोग कई माह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। कई दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति होने से ग्रामीण परेशान है। जनस्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीणों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। सप्लाई से जो पानी आ रहा है, उसमें धूल-मिट्टी की मात्रा बहुत अधिक आ रही है।
विज्ञापन

तुरयों गांव के युवक चमन सिंह ने बताया कि उनके गांव में पानी की सप्लाई के लिए तीन साल पहले ट्यूबवेल लगाया गया था, जोकि छह माह पहले ही शुरू किया गया था। ट्यूबवेल शुरू होने के बाद से ही गांव में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। ऐसा नहीं कि ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबंधित समस्या के बार में अवगत नहीं करवाया है। ग्रामीणों के अनुसार जब भी समस्या से अवगत करवाया जाता तभी आश्वासन मिलता कि जल्द समाधान हो जाएगा। ऐसा करते-करते लंबा समय निकल गया। तीन माह से तो पानी बेहद खराब आ रहा है। अन्य ग्रामीण पाल्ला राम ने बताया कि तुरयों गांव में लगभग 1200 आबादी है। 150 घरों की दशकों पुरानी पानी की समस्या का समाधान तो हुआ लेकिन गांव वालों को आजतक लाभ नही मिला। ज्ञान चंद, भोल्ला राम, शमशेर सिंह आदि सभी ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर उनके गांव में जल्द साफ पानी की सप्लाई शुरू नही हुई तो विभाग के खिलाफ ग्रामीण लामबंद होकर प्रर्दशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें