फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सेवाएं सुचारू करने के लिए अधिकारियों से मिले ग्रामीण, समस्या हल न होने पर दी धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। कुदाना पंचायत के तहत पड़ने वाले समलौठा रूट पर बस सेवा को दोबारा से बहाल करवाने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से ग्रामीणों ने मुलाकात की। ग्रामीणों की मांग है कि सुबह 9 बजे चलाई गई बस के बाद दोपहर 3 बजे भी एक समय इस रूट पर चलाया जाए ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिले।
विज्ञापन

मोरनी मुख्य बाजार से दैनिक जरूरी काम हो या फिर बच्चों को स्कूल पहुंचना हो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिला को चेकअप के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर जाना परेशानी भरा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक के लगभग सभी रूटों पर बसें चल गई हैं, लेकिन समलौठा रूट पर केवल सुबह के समय 9:00 बजे का टाइम ही चलाया गया जबकि वापसी के लिए कोई सुविधा नहीं है। स्कूल के बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। ग्रामीणों ने समलोठा रूट पर दोपहर 3:00 बजे सेवा शुरू करने की मांग के साथ नही चलाए जाने पर 10 अगस्त जाम लगाने की चेतावनी भी दी है। सरपंच मनफूल शर्मा, जगपाल, जगरनाथ, हरबंस लाल, दीप राम, काठी देवी, सुमन देवी, सोहनलाल, जयाराम, सुनील कुमार ग्रामीण अधिकारियों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें