पंचकूला। गांव सकेतड़ी स्थित 700 केएल क्षमता वाले बूस्टिंग स्टेशन पर लापरवाही और अव्यवस्था के कारण असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी चिंता और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां तैनात कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति नहीं रहती, जिससे परिसर असुरक्षित बन गया है। नशाखोरी, शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों की खबरें आ रही हैं, और पेयजल स्रोत की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बूस्टिंग स्टेशन की सुरक्षा सुदृढ़ करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।