फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग से 12.20 लाख की साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने क्रेडिट कार्ड जारी करने का झांसा देकर एक बुजुर्ग से 12.20 लाख रुपये ठगने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीसरे आरोपी विवेक कुमार गौतम को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंक से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरोह फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खोलकर ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देता था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें