माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मयंक मोदगिल को सेक्टर- 26 स्थित निवास पर बधाई दी। उन्होंने मयंक को मिठाई खिलाकर उनको शुभकामनाएं दी। हाल ही में घोषित यूपीएससी परीक्षा में मयंक ने 187वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि मयंक ने यह उपलब्धि हासिल कर पंचकूला के साथ-साथ प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।
इस अवसर पर उन्होंने मयंक के पिता रमेश मोदगिल और माता सोनिया मुदगिल को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे अध्यापकों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी विशेष योगदान होता है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर माता मनसा देवी मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास दीक्षित सहित मयंक मोदगिल के परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।