फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हवन के साथ चंडी माता मंदिर में चांदनी चौदस मेले का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। चंडी माता मंदिर में आयोजित चांदनी चौदस मेले का रविवार को समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डाली। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सदस्य अमित जिंदल ने बताया कि चंडी माता मंदिर का प्रबंधन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। अमित जिंदल ने बताया कि चांदी चौदस मेला हर साल ज्येष्ठ माह में लगता है।
विज्ञापन


अमित जिंदल ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु संदीप गुप्ता ने बताया कि हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते नजर आए। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए थे। इस अवसर पर महंत संपूर्णानंद जी महाराज, बोर्ड के सीईओ अशोक बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज मित्तल, प्रिंसिपल हेड पुजारी सुदर्शन शर्मा, मुख्य पुजारी शिव कुमार, भगवती प्रसाद, अशोक जिंदल, संदीप गुप्ता, अमित जिंदल, संजय गुप्ता, कुलदीप गर्ग, जगमोहन गर्ग, विवेक गुप्ता, तरसेम गर्ग, राज मित्तल, प्रिया मित्तल, सिद्धार्थ गुप्ता, गार्गी गर्ग, मधु गुप्ता, प्रीति गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें