चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से स्थापित किया गया पंजाब विधानसभा कॉम्पलेक्स 29 नवंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि लोग 29 नवंबर तक भाई जैता जी यादगार पर स्थापित इस विधानसभा कॉम्पलेक्स का दौरा कर सकेंगे। विधानसभा ने 24 नवंबर को अपने विशेष सत्र के लिए श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी यादगार में अस्थायी विधानसभा कॉम्पलेक्स तैयार किया था। इसके साथ ही श्री आनंदपुर साहिब में ड्रोन शो के साथ संगत की सुविधा के लिए स्थापित की गई तीन टेंट सिटी और पार्किंग की सुविधा भी 29 नवंबर तक जारी रहेगी।