फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डाली वीडियो, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ वीडियो डालने के आरोप में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में दूसरे युवक की तलाश जारी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि खेड़ावली का रहने वाले एक लड़के ने हथियार के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली हुई है। उन्हें पता चला कि यह वीडियो उसने अपने दोस्त की कार में बैठे हुए बनाई है। उक्त आरोपी वीडियो दिखाकर आम जनता को धमकियां देकर डरा धमका रहा था। इसके बाद पुलिस ने रेड पार्टी तैयार की और वीडियो में दिख रहे युवक को पपलोहा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी जिसकी कार की वीडियो बनाई गई है उसकी की तलाश की जा रही है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें