फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आफिस में शराब पीते वीडियो वायरल, जेई-लाइनमैन सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित बिजली निगम के सिटी डिविजन ऑफिस के मीटर रूम में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जेई अर्जुन सोनवाल और लाइनमैन राकेश नैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद हरियाणा उत्तर बिजली वितरण निगम के अंडर सेक्रेटरी हरियाणा थ्री ने यह कार्रवाई की है। दोनों को यूएचबीवीएनएल के पिंजौर ऑफिस से पंचकूला से भेज दिया गया है। सस्पेंड करने की मंजूरी यूएचबीवीएन के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दी है। सीनियर जेई ने वीडियो बनाकर दोनों पर मीटर रूम को शराब का अड्डा बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बिजली निगम के मीटर रूम में शराब पीने की वीडियो व्हाट्सएप पर बुधवार को वायरल हुआ था। ऑफिस के ही सीनियर जेई ने वीडियो और लिखित शिकायत बिजली निगम के सीनियर अधिकारी को दी थी। जब वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुआ तो बिजली निगम के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया। बिजली निगम के अधिकारी ने मामले में तीन अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच करवाई थी। जांच में सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। सिटी डिविजन के सीनियर जेई विशाल प्रभाकर ने शिकायत में आरोप लगाया कि बुधवार रात 9 बजे उनके पास लाइनमैन राकेश नैन का फोन आया। इसके तुरंत बाद वह रात को 9.35 बजे ऑफिस पहुंचे तो देखा कि सिटी डिविजन ऑफिस के पीछे बना मीटर रूम जो अब खाली है, वहां पर रहने वाले जेई अर्जुन सोनवाल और लाइनमैन राकेश नैन बैठकर शराब पी रहे थे। यही नहीं कमरे में बेड , सोफा, गैस चूल्हा सहित सभी खाने पीने का पूरा इंतजाम था। जेई विशाल प्रभाकर ने मौके की वीडियो बनाई और उसे सीनियर अधिकारियों को भेज दिया था। बिजली निगम के एसई सुधाकर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर अभी दोनों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें