आकाश ने 85 और संजीव धीमान ने बनाए 65 रन, आकाश बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रविवार सुबह ढकौली स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में वर्टेक्स एलीट ने पीएमके इलेवन को आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएमके इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टीम की ओर से मनोज ने 54 और जितेंद्र सिंह ने 47 रन की पारी खेली। वर्टेक्स एलीट की ओर से गुरसिमरन सिंह ने दो विकेट, जबकि जतिन और विनोद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्टेक्स एलीट की टीम ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आकाश ने 85 और संजीव धीमान ने नाबाद 65 रन की शानदार पारियां खेलीं। पीएमके इलेवन की ओर से पीयूष महाजन और जतिंदर सिंह ने एक-एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।