फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-14 की सब्जी मंडी बंद कराने पर भड़के विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानें लगाने पहुंचे विक्रेताओं को निगम ने रोका, कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-14 में हर शनिवार लगने वाली साप्ताहिक सब्जी मंडी को बंद कराने के नगर निगम के आदेश के बाद शनिवार सुबह माहौल गरमा गया। मंडी में सब्जी और फल की दुकानें लगाने वाले विक्रेताओं ने फैसले का विरोध करते हुए नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विक्रेताओं ने कहा कि मंडी बंद होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा।
विक्रेताओं के अनुसार वे हर शनिवार की तरह शनिवार सुबह भी सब्जी और फल लेकर सेक्टर-14 पहुंचे थे। दुकानें लगाने की तैयारी शुरू ही की थी कि निगम ने उन्हें दुकानें नहीं लगाने के निर्देश दिए। अचानक मंडी बंद कराने की सूचना से विक्रेताओं में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन

विक्रेताओं ने बताया कि वे लंबे समय से यहां फल और सब्जियां बेच रहे हैं। शनिवार की बिक्री से होने वाली आमदनी से उनके परिवार का खर्च चलता है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के मंडी बंद कराने से रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। नाराज विक्रेता एकजुट होकर निगम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए मंडी दोबारा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विक्रेताओं ने कहा कि मंडी बंद करनी थी तो पहले सूचना दी जानी चाहिए थी। शनिवार सुबह सब्जियां लेकर पहुंचने के बाद दुकानें नहीं लगाने देने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। उन्होंने निगम से साप्ताहिक मंडी के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। फिलहाल मंडी बंद कराने के फैसले को लेकर विक्रेताओं और निगम के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें