पिंजौर। धर्मपुर-कांगूवाला रोड पर दुकानों के आगे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से लोगों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों के बाहर वाहन खड़े करने और सामान फैलाने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे स्कूली बसों, एंबुलेंस और राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानों के आगे सड़क का अधिकांश हिस्सा घिरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नगर परिषद कालका और प्रशासन से अवैध पार्किंग व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान और सख्त कार्रवाई की मांग की है।