फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टैक्सी चालक से वाहन, पांच हजार रुपये और मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। रेलवे स्टेशन से बुक वाहन में बैठकर एमडीसी में टैक्सी, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। टैक्सी चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एमडीसी पुलिस, क्राइम ब्रांच और डिटेक्टिव स्टाफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस एमडीसी सेक्टर-1 के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
एमडीसी स्थित सकेतड़ी मानव काॅलोनी निवासी अब्दुल खालिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इन ड्राइव से सोमवार की शाम 6.30 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से महादेवपुर के लिए टैक्सी बुक की गई थी। वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां पर चार लड़के मिले। उनकी उम्र 25 से 28 के बीच थी। वे टैक्सी में बैठे। टैक्सी ड्राइवर को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से किशनगढ़ और वहां से एमडीसी सेक्टर-1 होकर महादेवपुर जाना था। जैसे ही वह एमडीसी सेक्टर-1 के पास पहुंचा तो सुनसान रास्ता देखकर टैक्सी में सवार एक लड़के ने शौच के लिए वाहन रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन

ड्राइवर ने कार रोकी तो एक लड़का बाहर निकला और दूसरे ने ड्राइवर को भीतर से बाहर धकेलकर टैक्सी से बाहर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये और टैक्सी छीनकर चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए। सभी आरोपियों ने अपने चेहरे ढके थे। जांच अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिंजौर में पिछले लूटी थी टैक्सी

एक सप्ताह पहले 5 दिसंबर को पिंजौर के बसौला गांव के समीप जंगल में पिस्तौल दिखाकर पांच बदमाशों ने टैक्सी चालक से कार लूट ली थी। पुलिस अभी तक इस मामले को सुलझा नहीं पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें