पंचकूला। देर रात सेक्टर-7 व 8 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अमित मौली जागरा निवासी के रूप में हुई है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है।