पंचकूला। जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेक्टर-4 स्थित स्वावलंबी केंद्र में स्टार्टअप आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रमुख डॉ. ओपी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के पहले चरण में महिला समूहों की कॉर्डिनेटर और सब-कॉर्डिनेटर्स को सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मोरनी, राजिटिकरी, बीर घग्गर और रायपुररानी की लगभग 80 महिलाओं को लाभ मिलेगा।