फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में मंडी, रेलवे क्रासिंग पर जाम, लोग परेशान

Mon, 25 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-19 में पार्किंग की जगह पर मंडी लगने और रेलवे फाटक पर जाम के कारण ट्रैफिक रूक जाता है। रेजिडेंट्स इस समस्या से परेशान हैं। शाम के समय वाहन चालकों को फाटक पर लंबे जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसके बाद वाहन चालकों को मंडी के कारण जाम से जूझना पड़ता है। सेक्टर-19 के रेजिडेंट्स को आरयूबी बनने की उम्मीद जगी है पर कब तक बनेगा, यह स्पष्ट नहीं है। 

अब तक नहीं मिली कोई स्थायी जगह
कई वर्षों से सेक्टर में यह मंडी रोजाना लगती है। इसे अब तक प्रशासन की ओर से स्थायी जगह नहीं दी गई है। मंडी लोगों की जरूरत भी है, लोगों को रोज ताजी सब्जी मिल जाती है। इसके साथ ही यह मंडी सेक्टर-19 और बलटाना के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इस मंडी के लिए हुडा की खाली पड़ी जगह निर्धारित की गई थी। इसके बाद मंडी वालों को वहां से भी हुडा ने उठा दिया था। मंडी का मुद्दा स्थानीय पार्षद नगर निगम की मीटिंग में उठा चुके हैं। पार्षद मंडी के लिए स्थायी जगह निर्धारित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


कैैबिनेट मंत्री ने भी दिए थे आदेश
कैबिनेट मंत्री ओपी धनखड़ ने भी हुडा को निर्देश दिए थे कि जब तक मंडी की जगह निर्धारित नहीं की जाती, तब तक हुडा साइट को खोल दे, जहां पहले मंडी लगती थी। इसके बावजूद हुडा ने साइट नहीं खोली। रेहड़ी वाले सड़क पर ही मंडी लगा रहे हैं। इसके लिए रेजिडेंट्स कई बार हुडा, नगर निगम के अलावा पूर्व डीसी से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जाम लगने के कारण देर से पहुंचते हैं बच्चे
अभी सिंगल रेलवे लाइन होने के बावजूद सेक्टरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेक्टरवासियों का कहना है कि जाम लगने के कारण रोजाना बच्चे स्कूल और कर्मचारी देरी से दफ्तर पहुंचते हैं। लोगों ने मांग की है कि यहां आरयूबी बनाया जाए और मंडी के लिए स्थायी जगह निर्धारित की जाए।  

कोट्स
पंचकूला के कई सेक्टरों में हुडा की जगह पर मंडियां लगती हैं। लेकिन हुडा हमारे सेक्टर की मंडी को ही उठाता है। इस समस्या का हल सिर्फ आरयूबी ही नहीं बल्कि मंडी के लिए स्थायी जगह भी है। आरयूबी के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखा है, लेकिन अब तक आरयूबी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
- रविकांत स्वामी, पार्षद वार्ड-13, पंचकूला।

कोट्स
कई बार एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल जा रही होती है। ऐसे में कई बार फाटक बंद हो जाता है। मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता। इस कारण कई मरीजों की जान जा चुकी है।
-प्रदीप, सेक्टरवासी

ऑफिस जाते वक्त लंबा जाम लगा रहता है। जाम की वजह से रोज ऑफिस देर से पहुंचता हूं। इसके अलावा शाम को भी यहां लंबे जाम का सामना करना पड़ता है।
-आशीष, सेक्टरवासी

यहां आरयूबी बनने से सेक्टर-19, बलटाना और जीरकपुर के लोगों को सुविधा होगी। अभी फाटक की समस्या को लेकर परेशानी झेलनी पड़ती है। हम आरयूबी बनाने और मंडी के लिए स्थायी जगह देने की मांग करते हैं।
विज्ञापन

-सीमा, सेेक्टरवासी

सड़क पर ही वाहन पार्क कर लोग मंडी में खरीदारी करने लगते हैं। इसके बाद जब फाटक लगता है तो यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। 
- सुमन, सेक्टरवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें