पंचकूला। पिंजौर में एक सब्जी विक्रेता दंपति से प्लॉट बेचने के नाम पर 4.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता माया ने बताया कि राकेश वर्मा ने उन्हें प्लॉट बेचने की पेशकश की थी। उन्होंने प्लॉट दिखाया और सौदा तय हो गया। माया ने राकेश को 4 लाख रुपये एडवांस दिए लेकिन बाद में पता चला कि प्लॉट राकेश का नहीं है। राकेश ने पैसे लौटाने का वादा किया लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा और धमकी दी। माया ने मामले की शिकायत सीएम ऑफिस में दी जिसके बाद पुलिस ने राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।