फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिसंबर को जुलाना पहुंचकर सरकार को जगाएं : ओपी सिहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 8वें स्थापना दिवस को लेकर जुलाना (जींद) में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बुधवार को सेक्टर-21 में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जजपा जिला पंचकूला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि प्रदेशभर से लाखों कार्यकर्ता स्थापना दिवस में शामिल होंगे और युवाओं व किसानों के भविष्य से खेलने वाली कुंभकर्णी नींद में सोई बीजेपी सरकार को जगाने का काम करेंगे। सिहाग ने पंचकूला के कार्यकर्ताओं से 7 दिसंबर को बड़े जनसमूह के साथ जुलाना पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार घमंड और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और आम आदमी की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया ने कहा कि स्थापना दिवस का उद्देश्य केवल भीड़ जुटाना नहीं है, बल्कि जनता तक यह संदेश पहुंचाना है कि जजपा ही आम आदमी की आवाज उठाने वाला मजबूत विकल्प है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें