पंचकूला। बैंक ऑफ इंडिया से 6 किलो नकली सोने के बदले तीन करोड़ का लोन पास करवाने वाले अंबाला जेल में बंद मास्टरमाइंड दीपक भोला को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है। आरोपी सुरेंद्र के बाद वरुण कोहली को कोर्ट में पेश करने के बाद उसको वापस अंबाला जेल भेज दिया है।
तीन दिन रिमांड पर लाए आरोपी वरुण कोहली से आर्थिक अपराध शाखा की टीम को अहम सुराग मिला है। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज कमलजीत सिंह ने बताया कि प्रोडक्शन वारंट पर लाए दोनों आरोपी से पूछताछ के बाद ठगी से जुड़े अहम सुराग मिला है। आरोपी नकली जेवर कहां से लाते थे, किस तरह से बैंक में आवेदकों निशाना बनाते थे। आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज ने बताया कि 30 केसों में पूछताछ के लिए दीपक भोला कि प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी चल रही है।
3 करोड़ ठगी के अलावा अन्य केसों में पूछताछ के लिए लाया जाएगा। इसके अलावा भोला के साथ काम करने वाले आरोपियों को भी लाया जाएगा। केस जुड़े कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: