पंचकूला। शनिवार को जिले के 27 केंद्रों पर 442 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिले के 24 सरकारी और तीन निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को 21 वैैक्सीन लगाई गई। हेल्थ वर्कर को वैक्सीन नहीं लगाई गई। 18 से 44 आयुवर्ग के 303 लोगों, 45 से 59 आयुवर्ग के 80 लोगों, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 38 लोगों को टीके लगाए हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अब तक हेल्थ वर्कर्स को 12183, फ्रंट लाइन वर्कर्स को 19339 और 18 से 44 आयुवर्ग के 94641 लोगों को टीका लगाया गया है। 45 से 59 आयुवर्ग के लोगों को 76364 और 60 वर्ष से अधिक लोगों को 81921 वैक्सीन लगाई गई हैं। अब तक कुल 284448 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सीएमओ ने कहा कि लोग वैक्सीनेशन करवाएं जिससे कि उन्हें कोराना से बचाया जा सके।