पंचकूला। जिले में 349846 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सोमवार को 419 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके लिए 26 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से पांच केंद्र प्राइवेट थे। टीकाकरण केंद्रों पर काफी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया गया। इसमें 18-44 आयु वर्ग के 330 जबकि 45-59 आयु वर्ग को 63 और 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 26 लोगों को वैक्सीन लगाई गईं। हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोई वैक्सीन नहीं लगाई गई। जिले में अब तक कुल 349846 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 12412 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को लगाई गई। 20088 वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई गई। इसके साथ ही 129093 वैक्सीन 18-44 आयु वर्ग को लगाई गई। 45-59 आयु वर्ग को 97058 वैक्सीन लगाई गई। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 91195 वैक्सीन लगाई गई है।