पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना का कोई संक्रमित मामला नहीं आया है। जिले में 276 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें से कोई मामला सामने नहीं आया। सोमवार को भी कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 रहा। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ छह रह गए हैं।
जिले में कोरोना के सीमित मामलों ने अब जिला स्वास्थ्य विभाग को उत्साहित कर दिया है। सीएमओ डा. मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव जरूरी है। इसी वजह से मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग को भूले मत। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40312 लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें से पंचकूला के 30641 व्यक्ति हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की सख्या अब 30259 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जिले में 276 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 388417 लोगों की सैंपलिंग की गई।