पंचकूला। पंचकूला में टीकाकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। जिले में शुक्रवार को 431 वैक्सीन लगाई गईं। इसके लिए 20 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से चार प्राइवेट थे।
इस दौरान 18-44 आयु वर्ग को 360 वैक्सीन लगाई गईं जबकि 45-59 आयु वर्ग को 49, साठ वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग को 22 वैक्सीन व हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोई वैक्सीन नहीं लगाई गई। वहीं, अब तक जिले में कुल 367904 वैक्सीन लगाई गई हैं। इसमें से 12465 वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स को, 20159 वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्कर्स, 137494 वैक्सीन 18-44 आयु वर्ग को, 45-59 आयु वर्ग को 102627 वैक्सीन, साठ वर्ष से ज्यादा के लोगों को 95159 वैक्सीन लगाई गईं।