फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण ः शहर में ज्यादा, गांवों में कम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड लगाने के साथ ही जिले में टीकाकरण अभियान में तेजी आ गई है। छह दिन में ही 5085 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। अब तक 70.42 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविशील्ड लगवाने में शहरी इलाकों में ज्यादा नागरिक आ रहे हैं जबकि ग्रामीण इलाकों से अभी पर्याप्त संख्या में लोग नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से अब ग्रामीण इलाकों में भी टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आ सकें।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण सिर्फ छह दिन ही किया गया है। प्रतिदिन जो लक्ष्य निर्धारित किया जाता है स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके एकदम नजदीक पहुंच रही है। स्वास्थ्यकर्मियों की बात करें तो इनको टीका लगाने की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी। 51 दिनों में 7155 स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही कोविशील्ड लगाई जा सकी है। वहीं फ्रंटलाइन वर्करों ने भी तेजी के साथ टीकाकरण करवाया है। अब तक चलाए गए टीकाकरण अभियान में 5759 को कोविशील्ड लगाई गई है।
पंचकूला में बनाए हैं यह सेंटर
पंचकूला के सिविल अस्पताल में दो सेंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही गवर्नमेंट डिस्पेंसरी सेक्टर-19, यूएचसी सेक्टर-16, पॉलीक्लीनिक 26, सीएचसी कालका, पीएचसी पिंजौर, पीएचसी सूरजपुर, सीएचसी नानकपुर, पीएचसी कोट, पीएचसी ओल्ड पंचकूला, सीएचसी रायपुररानी, पीएचसी हंगोला, पीएचसी बरवाला, पीएचसी मोरनी, एमडीसी-4, गवर्नमेंट डिस्पेंसरी सेक्टर-21, धवन अस्पताल, राफेल्स अस्पताल, पारस अस्पताल, राधा देवी अस्पताल, ओजस अस्पताल, एमएलए हास्टल में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुल लक्ष्य 7159
कुल केंद्र 24
कुल टीकाकरण 18234
हेल्थ केयर वर्कर 7155 (पहली डोज 4622, दूसरी डोज 2533)
फ्रंटलाइन वर्कर 5759
60 वर्ष से ज्यादा-5085
45-59 आयु वर्ग-197
पंचकूला में वरिष्ठ नागरिकों में टीकाकरण के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। यही जोश सभी मेें होगा तो टीकाकरण अभियान में लक्ष्य जल्द से जल्द पूरे किए जा सकेंगे। अब पोर्टल पर भी पंजीकरण की समस्या नहीं रह गई है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें