पंचकूला। पंचकूला में टीकाकरण का काम तेजी के साथ चल रहा है। बुधवार को भी जिले के 22 केंद्रों में टीकाकरण किया गया और इस दौरान 1347 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई गई। टीकाकरण जिले के सभी सरकारी केंद्रों में ही किया गया।
टीकाकरण केंद्रों पर काफी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 5 हेल्थ वर्करों, 36 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयु वर्ग के 746 लोगों, 45-59 आयुवर्ग के 417 लोगों के अलावा 60 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के 143 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसके अलावा अब तक पंचकूला में 208807 लोगोें को वैक्सीन लगाई गई है।
इसमें से 11927 हेल्थ वर्करों, 18314 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयु वर्ग के 37674 लोगों के अलावा 45-59 आयु वर्ग के 64116 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 76776 कोविशील्ड लगाई गई।