फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : पंचकूला में 2070 को लगाई गई कोविशील्ड, 184 बुजुर्गों ने भी लगाया टीका

विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवाता युवक। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को 22 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 2070 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसमें 4 हेल्थ वर्करों को कोविशील्ड लगाई गई। वहीं 36 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयु वर्ग के 1489 लोगों के अलावा 45-59 आयु वर्ग के 357 को टीका लगाया गया। 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 184 लोगों को भी कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन

अब तक पंचकूला में 220716 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से हेल्थ वर्करों को 12067, फ्रंटलाइन वर्करों को 18602, 18-44 आयु वर्ग के 44761 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसके साथ ही 45-59 आयु वर्ग के 67376 को भी कोविशील्ड लगाई गई। जिले में 60 वर्ष से ज्यादा के 77910 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें