फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: यूटी प्रशासन ने अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर, 8 मरला जमीन हुई खाली

Wed, 19 Mar 2025 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस की इंफोर्समेंट टीम ने सेक्टर-39 की मंडी के पास सरकारी 8 मरला जमीन पर हुए कब्जे को खाली कराया। इसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। बताया जा रहा है कि मंडी के पास बने एक मंदिर के संचालकों ने करीब 8 मरला सरकारी जमीन पर दीवार बनाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

इस दीवार को तोड़ते हुए आठ मरले की जमीन को एस्टेट ऑफिस की इंफोर्समेंट टीम ने खाली करा लिया। यह जमीन मंडी प्रशासन को सौंप दी गई है। सेक्टर-26 की सब्जी मंडी को सेक्टर-39 में शिफ्ट होना है। इसकी वजह से यहां काम तेजी से चल रहा है। इसी दौरान पता चला कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। उसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के संयुक्त अभियान से जमीन को खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें