फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डमी पिस्टल दिखाकर करते थे लूटपाट, तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन, मोबाइल, लैपटॉप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी सोने की दो चेन, चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, वारदात में इस्तेमाल की गई डमी पिस्टल और कार बरामद की है। आरोपी लंबे समय से डमी पिस्टल दिखाकर राहगीरों और कार सवारों को डराकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सीनियर कप्तान पुलिस हरमनदीप सिंह हंस के निर्देशों पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को सेक्टर-125 खरड़ निवासी रोहित जॉन के बयान पर थाना सोहाना में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 25-26 नवंबर की रात वह अपने दोस्त अतुल शर्मा के साथ सेक्टर-84 मोहाली रोड पर खड़ा था। उसी समय एक कार में सवार तीन युवक आए और पिस्टल दिखाकर उनसे सोने की चेन, आईफोन, पर्स और उनकी कार लूटकर भाग गए। कार बाद में समराला क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद हुई। इसके बाद सीआईए स्टाफ ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से जांच तेज की और 15 दिसंबर को सेक्टर-82 इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी (33), बिक्रम सिंह उर्फ गोरा (26) और हरमनप्रीत सिंह उर्फ गगना (31) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी लुधियाना जिले के माछीवाड़ा साहिब क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी थाना समराला में नशा तस्करी और अवैध शराब के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूली है। आरोपियों ने 6-7 दिसंबर की रात मोहाली में मानव मंगल स्कूल के सामने खड़े दो युवकों से मोबाइल लूटे थे। 9 दिसंबर को सेक्टर-81 के पास एक युवक-युवती से डमी पिस्टल दिखाकर लैपटॉप छीना गया, जबकि उसी दिन गांव चिल्ला मनौली के पास एक अन्य युवक-युवती से 11 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से ट्रांसफर करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें