हरियाणा में सोशल मीडिया का प्रभाव युवा छात्रों के मानस पटल पर इस कदर पड़ रहा है कि उनकी साहित्यिक पुस्तकें तो दूर अपनी पाठ्य पुस्तकें तक पढ़ने तक की प्रवृति कम होती जा रही है। इसे लेकर हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग खासा चिंतित है। इसलिए विभाग अब छात्रों के लिए दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित करवाने जा रहा है।
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में ‘स्टूडेंट लिटरेचर फेस्टिवल’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष एसडी महाविद्यालय पानीपत में 17 व 18 मार्च को यह लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। एक महाविद्यालय से मात्र दो एंटी ली जाएंगी जिनमें एक कहानी लेखनी व एक कविता लेखनी की होगी। ये एंट्री 26 फरवरी तक देनी होगी।
विभाग का मानना है कि आज युवाओं में सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण पाठ्य-पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होती जा रही है। ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में पढ़ने व अध्ययन करने की आदत विकसित करने के लिए ‘स्टूडेंट लिटरेचर फैस्टिवल’ का फैसला किया है।
इसके बाद भविष्य में जिला स्तर पर कुछ अग्रणी महाविद्यालयों में ‘स्टूडेंट लिटरेचर फेस्टिवल’ आयोजित करवाए जाएंगे।इसके लिए चुनी गई एंट्रीज के रचनाकारों को उनके इंचार्ज के साथ एक ‘अखिल भारतीय युवा साहित्य महोत्सव’ कार्यक्त्रस्म में आमंत्रित किया जाएगा जिसमें ख्याति प्राप्त लेखकों से रूबरू करवाया जाएगा।