संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने अमृतसर एयरपोर्ट पर विदेश से आए एक यात्री से 41,400 अमेरिकी डॉलर बरामद किए हैं। इसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 35.40 लाख रुपये है।
डीआरआई अमृतसर की क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के माध्यम से दुबई से आए यात्री को रोका था। उसने सामान में 41,400 अमेरिकी डॉलर छिपा रखे थे। यह विदेशी मुद्र आरबीआई की निर्धारित सीमा से बाहर होने के कारण डीआरआई ने इसे सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक लाभ लेने के लिए विदेशी मुद्रा की तस्करी कर रहा था।