संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा (होशियारपुर)। एक व्यक्ति के कथित तौर पर वीडियो वायरल करने व डराने-धमकाने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने मुकेरियां हाइडल नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आरोप में वीडियो वायरल करने व धमकाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस स्टेशन हाजीपुर में मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में किरण शर्मा पत्नी पवन कुमार शर्मा उर्फ मिंटा निवासी गांव नंगल बिहालां ने बताया कि उसके पति हलवाई का काम करते थे, उनकी दिनेश कुमार उर्फ काका से दोस्ती थी। कुछ दिनो से उसके पति परेशान थे। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि उसके दोस्त दिनेश कुमार उर्फ काका ने उनका वीडियो वायरल कर दिया है और वह इसी बात को लेकर उसे धमकाता भी है।
वीडियो वायरल और डराने-धमकाने से परेशान होकर पवन कुमार शर्मा ने मुकेरियां हाइडल चैनल की नहर में छलांग लगाकर जान दे दी है। हाजीपुर पुलिस स्टेशन में दिनेश कुमार उर्फ काका के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।