फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी की तैयारी : परीक्षा के साथ शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य का रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक परीक्षार्थी को जितना स्वयं को परीक्षा के लिए तैयार करना जरूरी है...उतना ही उसका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा है। परीक्षार्थियों को परीक्षा की नजदीकियों को देखते हुए शांत मन से अपने विषय की तैयारी करनी चाहिए और खासकर ऐसे समय में स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना चाहिए।
विज्ञापन


अपनाएं ये टिप्स

उचित नींद लें : स्वस्थ और अच्छी तरह से काम करने वाले मस्तिष्क के लिए सात से आठ घंटे की नींद लें।

फल खाएं
स्वस्थ दिमाग के लिए स्वस्थ आहार बहुत जरूरी है। हरी सब्जियां, दूध, सूखे मेवे खाएं। इसके साथ ही ताजे फल और सब्जियां भी खाएं।


ऊर्जावान बनें
व्यायाम करने से दिमाग शांत रहता है, शरीर स्वस्थ रहता है। कुछ शारीरिक व्यायाम के लिए दिनचर्या बनाएं। चाहे वह चलना हो, स्ट्रेचिंग करना हो या दौड़ना हो। व्यायाम करने से खुशी के हॉरमोन निकलते हैं जो आपको तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाए रखते हैं।


पेय पदार्थ खूब लें
पानी पीना स्वास्थ्य व्यवस्था का हिस्सा होता है। तरल पदार्थ लेते रहें, चाहे वह छाछ हो, जूस हो, नारियल पानी हो और खुद को हाइड्रेटेड रखें।अपने तनाव के स्तर को नियंत्रित करें। ऐसे बहुत से कारण होंगे जो आपको तनाव ग्रस्त कर सकते हैं। यह तनाव का स्तर आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ेगा। योग और ध्यान का अभ्यास करें और तनाव को दूर करने और खुद को शांत करने का प्रयास करें।
विज्ञापन



कोट्स

मैं उन बच्चों से अपील करूंगी जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के समय जंक फूड से परहेज रखें। जंक फूड आकर्षक तो है लेकिन वास्तव में हानिकारक है। इसके अलावा रोज भरपूर नींद लें और योग भी करें। - डॉ. सुनीता जैन, सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल फेज -6 मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें