फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हुक्का पीने का वीडियो वायरल करने पर हंगामा, चलीं गोलियां

Sun, 12 Oct 2025 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। टिब्बा के इकबाल नगर इलाके में शनिवार की रात हंगामा हो गया। यहां हुक्का पीने का वीडियो वायरल करने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। दोनों गुटों मारपीट के बाद गोलियां चल गईं। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।घायलों को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के दौरान माैके से छह खोल बरामद किए हैं। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन युवक की पहचान सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है। एक युवक को सीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी पहचान नहीं पाई है।
विज्ञापन

शनिवार को इकबाल नगर इलाके में एक शादी समारोह से पहले घर में धार्मिक समागम चल रहा था। वहां कुछ युवक आ गए और वह हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान सर्वजीत ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप में डाल दिया। इसके बाद युवकों के बीच कहासुनी हो गई। एक बार लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद समारोह स्थल से कुछ दूरी पर हमलावरों ने सर्वजीत को रोक लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही एक युवक ने गोलियां चला दीं। इलाके के लोगों ने बताया कि करीब आठ गोलियां चली हैं। पुलिस की टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने में जुटी है ताकि आरोपियों का पता लगा लिया जाए। एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गोलियां चलाने वालों की पहचान की जा रही है। जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें