फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंडर-17 लड़कियों की खो-खो टीम ने दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-17 बालिका खो-खो टीम ने सेक्टर-15 के गर्ल्स स्कूल की टीम को 26-4 अंकों से हराकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की। यह फाइनल मुकाबला सेक्टर-7 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कुल 96 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। संस्कृति स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। इस अवसर पर विद्यालय के डीपीई यशपाल चोपड़ा, जितेंद्र सिंह और राजेश मित्तल ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम के कोच यश ने बताया कि बच्चों को नियमित रूप से शाम को विशेष अभ्यास कराया जाता था, जिससे उनकी तकनीक और फिटनेस में सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का ही यह परिणाम है कि वे आज विजेता बने हैं। खिलाड़ियों और स्कूल प्रबंधन की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें