मोरनी में खाई में गिरी कार। संवाद
मोरनी। पलसरा गांव के पास रविवार दिन में पंजाब नंबर की कार पीबी-70 जी 8153 अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे।
सभी सवार डेराबस्सी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कार को रोहित सैनी चला रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अन्य अन्य वाहन के अचानक सामने आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई।