फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में बेलगाम हुई महंगाई, आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोग : प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
विधायक प्रदीप चौधरी लोगों से बात करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। हलका कालका में रोजगार के नाम पर कुछ नहीं हैं। कोरोनाकाल में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बातें कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने पिंजौर में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2016 में एचएमटी ट्रैक्टर फैक्टरी को बंद करके सरकार ने पहले से ही क्षेत्र से रोजगार खत्म करने का काम किया है। अब कोरोनाकाल में बेलगाम हुई महंगाई ने लोगों पर और ज्यादा आर्थिक बोझ डाल दिया है। कोरोनाकाल में उद्योगों में कर्मचारियों की संख्या कम करने के कारण कई लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। जो लगे हैं उन्हें भी कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। कालका हल्का में तो प्रदेश सरकार ने धारा-7ए थोपकर क्षेत्र के सैकड़ों कारोबारियों को भूखा मारने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें