फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: करनाल निवासी दो युवकों ने 10 लाख का लोन लेकर नहीं लौटाया, धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाब नेशनल बैंक से पीएम मुद्रा योजना के तहत दस लाख का लोन लेकर नहीं लौटाने पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। व्यापार करने के लिए करनाल निवासी दो युवकों ने बैंक से लोन लिया था। पीएनबी मैनेजर ज्योति की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने प्रेमनगर जिला करनाल निवासी राजकरन और रखविंदर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने रामगढ़ पीएनबी ब्रांच से मुद्रा योजना के तहत 2021 में 10 लाख रुपये का लोन लिया था। रुपये नहीं लौटाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों ने छह माह तक किस्त जमा की, इसके बाद कोई किस्त नहीं दी।

दुकान दिखाकर लिया लोन
जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी ने 15 अप्रैल 2021 में रामगढ़ की मार्केट में दो दुकानें दिखाकर 10 लाख रुपये का लोन पास करवाया था। लोन पास होने के बाद वे दुकान बंद करके करनाल चले गए थे। छह माह तक किस्त जमा कराने के बाद रुपये देना बंद कर दिया। कॉल करने के बाद भी आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। तीन साल बीतने के बाद भी जब आरोपी रुपये देने को तैयार नहीं हुए तो बैंक मैनेजर ने शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें