फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुररानी में असलहा सहित पकड़े दो युवक, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। बस स्टैंड के नजदीक बाद दोपहर लगभग 4 बजे दो युवकों को 3 पिस्टल, मैगजीन व लगभग 20 राउंड सहित गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे व मौके पर पुलिस को देख भागने लगे। इस दौरान स्थानीय पुलिस व लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। पकडे़ गए युवकों में से एक उत्तर प्रदेश व दूसरा हरियाणा का है। चुनाव के समय में पिस्टल सहित युवकों के पकड़े जाने से सभी राजनैतिक दलों व लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं देर रात तक रायपुररानी थाना प्रभारी द्वारा फोन रिसीव न किए जाने के कारण मामले की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें