फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दो युवकों की मौत: फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दिल्ली से शिमला घूमने जा रहे थे दोनों

Sun, 22 Mar 2026 10:18 AM IST
Ankesh Kumar चंदन मिश्र, पंचकूला

सार

पंचकूला के सेक्टर-4 फ्लाईओवर पर रविवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर शिमला घूमने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। 
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पंचकूला के सेक्टर-4 फ्लाईओवर पर रविवार सुबह करीब 6 बजे यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मरने वाले दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले थे। दोनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली से शिमला जा रहे थे। पंचकूला में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। युवकों की बाइक फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर शिमला घूमने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद कैफ (20) और मोहम्मद रजाउल्लाह (19), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात छह युवक 3 बाइक पर दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। रास्ते में ये दोनों युवक अपने साथियों से पीछे रह गए। साथियों ने कुछ दूरी पर रुककर उनका इंतजार किया, लेकिन जब वे काफी देर तक नहीं पहुंचे तो उन्होंने फोन किया। फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और बताया कि सेक्टर-4 और 12 के फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई है, जिससे दोनों घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उनके साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-2 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें