फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूटी सवार दो युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18.33 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-19 पंचकूला निवासी ऋषभ और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर हेरोइन सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज सिंह राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-16 पार्क के पास नाकेबंदी कर आरोपियों को घेराबंदी कर काबू किया। दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-14 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें