फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की काटनी पड़ी टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धमाला के पास बद्दी-पिंजौर हाईवे पर हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद कार चालक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। बद्दी-पिंजौर हाईवे पर गांव धमाला के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की दाहिनी टांग में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते डॉक्टरों को उपचार के दौरान उसकी टांग काटनी पड़ी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एसबीआई बैंक में नौकरी करता है। वह 26 अक्तूबर को अपने दोस्त निश्चय कुमार के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोलन से बद्दी जा रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे गांव धमाला के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां निश्चय की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों को उसकी दाहिनी टांग काटनी पड़ी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें