फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रात तीन दिन के स्टे का झांसा देकर ठगे 32 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक जर्नी कंपनी की चंडीगढ़ ब्रांच के तीन कर्मचारियों ने एक महिला से उनको पांच विभिन्न जगहों पर दो रात और तीन दिन के स्टे का झांसा देकर 32 हजार रुपये ठग लिए। महिला का ठगी का पता तब लगा जब कंपनी ने रुपये लेने के बाद कोई सेवा नहीं दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की शिकायतकर्ता जिला अंबाला के गांव बरनाला निवासी बलजिंदर कौर हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका अंबाला कैंट स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता है। मामले में नीलम, भारती राणा और अंकित सिंह ने उसको 70 हजार रुपये में धर्मशाला, उदयपुर, मनाली, भीमताल, नई दिल्ली और स्विट्जरलैंड में दो रात और तीन दिन के स्टे का ऑफर दिया था। उक्त राशि भी उन्हें 18 माह में किस्त के माध्यम से देनी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उन्हें अंबाला में एक जर्नी कंपनी चंडीगढ़ की ब्रांच से 14 मई 2018 को एक फर्जी सर्टिफिकेट भी इश्यू कर दिया। उन्होंने आरोपियों को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 32 हजार रुपये भी दे दिए। लेकिन कंपनी की तरफ से उन्हें दिए ऑफर के संबंध में कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। तब जाकर उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें