फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो झपटमार गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से छीना हुआ पर्स व मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने झपटमारी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियोंं से बुजुर्ग महिला से छीना पर्स व मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ के मौलीजागरां निवासी विजय और पंचकूला के राजीव कॉलोनी निवासी विकास उर्फ लाला के रूप में हुई है। दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनोंं को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि बीते 8 दिसंबर 2024 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-14 पंचकूला मंडी के सामने एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला कांता रानी पत्नी ओमप्रकाश निवासी सेक्टर-10 से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। छीने गए पर्स में कैश और मोबाइल फोन था। घटना के दौरान महिला को धक्का लगने से गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डीसीपी क्राइम मनप्रीत मधुसूदन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें