फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो झपटमार गिरफ्तार, सैर कर रही महिला से सोने की चेन छीनी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 टीम ने दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और जाली नंबर प्लेट बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान अमित रावल (28) निवासी ढकोली और देवेंद्र सिंह उर्फ बब्लू निवासी रविन्द्र एन्क्लेव बलटाना के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी दी कि 20 सितंबर को सेक्टर-8 में सैर कर रही एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने 8 अक्तूबर को सेक्टर-14 से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सेक्टर-6, सेक्टर-8 और सेक्टर-11 में झपटमारी की तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदात के समय जाली नंबर प्लेट लगाते थे और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बार-बार बदलते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें