फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सेक्टरों से पुलिस ने दो युवकों को नशे के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नशीले इंजेक्शन और पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान लुधियाना के हबीबगंज निवासी अजय किशोरी और डड्डूमाजरा कालोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम सेक्टर-37 स्थित बत्रा सिनेमा के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देख वापस मुड़ गया। इससे टीम को शक हुआ कि उसके पास चोरी का कोई सामान हो सकता है। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। युवक हाथ में एक बैग था। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का नाम अजय किशोरी है। उधर, मलोया थाना प्रभारी हरिंद्र सेखों की अगुवाई में पुलिस टीम डड्डूमाजरा कालोनी के त्रिकोना पार्क के पास गश्त कर रही थी। इतने में एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस उसके पीछे लगी और उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी ली गई तो जेब से एक लिफाफा मिला, जिसमें पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें