फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार की टक्कर से दो लोगों की माैत

Mon, 27 Oct 2025 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की माैत हो गई। हादसा प्राइमो केमिकल लि. चौक से फ्लाईओवर के पास हुआ।
दोनों युवक बाइक पर नंगल की ओर आ रहे थे। इस दाैरान नंगल की और ही आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे जिससे दोनों बाइक सवार हवा में उछल सड़क के दूसरी ओर जा कर गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पंहुचाया जहां डाॅक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल रूपनगर रेफर कर दिया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई मदनलाल ने बताया कि मृतकों के परिजन के आने पर ही मृतकों की पहचान हो पाएगी। फिलहाल की जांच में सामने आया है कि मृतकों में से एक नाम विजय और दूसरे का नाम सोनू है। दोनों गढ़शंकर के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें